16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल
VIDEO: राहत की जगह आफत बन गई बारिश! सड़कों पर लबालब भरने से लगा जाम, देखें VIDEO
Play video

VIDEO: राहत की जगह आफत बन गई बारिश! सड़कों पर लबालब भरने से लगा जाम, देखें VIDEO

MP Rain: मध्यप्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। इसी बीच राजधानी भोपाल में भी जोरदार बारिश हुई। जिसके कारण सड़कों पर लबालब पानी भर गया है।

Google source verification

MP Rain: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई मूसलाधार बारिश ने जमकर कहर बरपाया है। राजधानी के एमपी नगर, बाणगंगा चौराह, करोंद, तुलसी नगर, जहांगीराबाद में पानी भरने से सड़कों पर जाम लग गया। बारिश के साथ आई आंधी ने श्यामला हिल्स रोड के पास एक पेड़ भी गिर गया।

इधर, गुरुवार को कोलांस नदी भी लेवल से 3 फीट ऊपर से बही। जिसके कारण इसका पानी बड़ा तालाब में पहुंच गया। बारिश के कारण धीरे-धीरे बड़ा तालाब का भी लेवल बढ़ रहा है। राजधानी में भोपाल में भारी बारिश के कारण नाले भी उफान पर आ गए है। किसी इलाके पानी भरने के कारण कार फंस गई तो किसी इलाके में बच्चे पानी में खेलते नजर आए। गुरुवार की बारिश ने राजधानी भोपाल को स्विमिंग पूल में बदलकर रख दिया।