24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजापुर
VIDEO: नक्सली बौखलाहट के बीच बड़ी साजिश नाकाम, जवानों ने बरामद किया 10 किलो IED, जोरदार हुआ धमाका
Play video

VIDEO: नक्सली बौखलाहट के बीच बड़ी साजिश नाकाम, जवानों ने बरामद किया 10 किलो IED, जोरदार हुआ धमाका

Bijapur News: हाल ही में छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के मारे जाने के बाद नक्सली हताश हैं और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगातार साजिशें रच रहे हैं।

Google source verification

Bijapur News: छत्तीसगढ़ में लगातार जवानों की कार्रवाई से नक्सलियों में भारी बौखलाहट देखने को मिल रही है। हाल ही में छत्तीसगढ़–आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में हिड़मा और उसकी पत्नी राजे के मारे जाने के बाद नक्सली हताश हैं और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगातार साजिशें रच रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को जवानों ने एक बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया।

दरअसल, चिहका–उसपरी रोड पर माओवादियों द्वारा प्लांट किया गया करीब 10 किलो का कमांड IED जवानों को मिला। समय रहते इस विस्फोटक को बरामद कर सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, स्टील टिफिन में छुपा लगभग 10 किलो IED बरामद कर जवानों ने मौके पर सुरक्षित रूप से नष्ट किया। भैरमगढ़ थाना और बीडीएस टीम सर्चिंग पर थी, तभी इलेक्ट्रिक तार दिखने पर यह सफलता मिली।