24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजापुर
Naxal Encounter Update: जवानों ने बीयर बोतल से बनी IED को बरामद कर किया नष्ट, लगातार 7वें दिन जारी है गोलीबारी, देखें Video
Play video

Naxal Encounter Update: जवानों ने बीयर बोतल से बनी IED को बरामद कर किया नष्ट, लगातार 7वें दिन जारी है गोलीबारी, देखें Video

Naxal Encounter Update: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार 7वें दिन भी जारी है। नक्सलियों के खिलाफ यह सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
Google source verification

Naxal Encounter Update: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा पहाड़ी में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार 7वें दिन भी जारी है। नक्सलियों के खिलाफ यह सबसे बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी बीच जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने नक्सलियों के लगाए गए बियर बम को बरामद कर नष्ट कर दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि उसूर थाना इलाक में लगातार 7वें दिन मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बल के जवान नक्सलियों के खिलाफ अंतिम लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि नक्सलियों पर हेलीकॉप्टर से बमबारी की जा रही है। इस ऑपरेशन में 10,000 से 12,000 जवानों ने बड़ी संख्या में नक्सलियों को घेर रखा है, जिसमें 1500 नक्सलियों के साथ बड़े कैडर के नक्सली नेता भी शामिल हैं।