
बीकानेर . बार एसोसिएशन की ओर से बीकानेर संभाग मुख्यालय पर उच्च न्यायालय के बैंच को स्थापित करने के लिए सोमंवार को संकल्प दिवस मनाया गया। सचिव सुभाष सहू ने बताया कि एडवोकेट्स की ओर से न्यायालयों में पैरवी नहीं की गई तथा राष्ट्रपति को जिला कलक्टर के माध्यम से न्यायाधिपति राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के माध्यम सेविधि मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। प्रतिनिधि मंडल में संतनाथ योगी, मनीष व्यास, जोगेन्द्र जोइया, प्रेमप्रकाश बिश्नोई, मुराद अली भुट्टो, बच्छराज कोठारी, जगदीश शर्मा, दाऊलाल हर्ष, रविकांत वर्मा, कुलदीप शर्मा, किशोर सिंह शेखावत आदि उपस्थित थे।