7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
डिग्गी सफाई के लिए जुटे, किया श्रमदान,देखे वीडियो
Play video

डिग्गी सफाई के लिए जुटे, किया श्रमदान,देखे वीडियो

राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् कार्यक्रम के तहत खाजूवाला में रविवार को सुबह 9.00 बजे श्मशान भूमि के पास स्थित डिग्गी में श्रमदान किया गया।
Google source verification

खाजूवाला. राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् कार्यक्रम के तहत खाजूवाला में रविवार को सुबह 9.00 बजे श्मशान भूमि के पास स्थित डिग्गी में श्रमदान किया गया। इस अवसर पर खाजूवाला पुलिस वृताधिकारी इस्माइल खान, सीसीबी चेयरमैन भागीरथ ज्याणी, अखिल भारतीय बिश्नोई समाज राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामधन बिश्नोई, व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन सियाग की मौजूदगी में दर्जनों मंडी वासियों व युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लेते हुए श्रमदान किया। कार्यक्रम के तहत श्मसान भूमि के पास बनी पुरानी डिग्गी में श्रमदान किया गया। कार्यक्रम में मंडी के प्रबुद्ध जनों ने भाग लेकर श्रमदान किया।

 

वहीं यहां श्रमदान कर इस डिग्गी का जीर्णोद्धार किया गया। जिससे यह डिग्गी आगामी दिनों में खाजूवाला के जनता के लिए पेयजल के लिए उपयोग में ली जा सकेगी। इस अवसर वन विभाग अधिकारी हनुमान गोदारा, डॉ. जे एस संधू, याकूब खान नागोरी, उपसरपंच पवन गेरा, ईदगाह प्रवक्ता हनीफ नागौरी, बाबूभाई, मनोज मिढा, श्याम शर्मा, सुखविंद्र सिंह, विष्णुदत्त बिश्नोई, जगदीश बजाज, दिलीप कुमार, इस्माइल खान, कमल शर्मा, सतपाल पुनिया आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़