हनुमान हत्था क्षेत्र में िस्थत श्री गणेश मंदिर दशकों से श्रद्धालुओं की आस्था व श्रद्धा का केन्द्र है। मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन-पूजन के लिए रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। रिद्धि सिद्धि के साथ स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा है। मंदिर ट्रस्ट से जुड़े भंवर सिंह राठौड़ के अनुसार करीब चार दशक पहले भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित हुई। बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शनाथ पहुंचते हैं। गणेश चतुर्थी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। मंदिर परिसर में चट-पट हनुमान का मंदिर भी है, जो प्राचीन एवं श्रद्धालुओं की श्रद्धा का केन्द्र है।
यह है विशेषता
हनुमान हत्था गणेश मंदिर में स्थापित प्रतिमा मनमोहिनी है। भगवान गणेश द्विनेत्री और चतुर्भुजी हैं। मंदिर पुजारी चांद रतन सेवग के अनुसार भगवान गणेश के तीन हाथों में फरसा, मोदक, कमल पुष्प और चौथा हाथ भक्तों को आशीर्वाद देती मुद्रा में है। गजानंद चौकी पर विराजित हैं। सफेद पत्थर को तराश कर प्रतिमा तैयार की हुई है।
40 साल पुराना है मंदिर
02 दंती हैं भगवान गणेशबायीं सूंड के हैं गणेश