
बीकानेर. इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च पीजी एनिमल साइंस का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें बीकानेर की शाहिस्ता सरीन ने राजस्थान में पहली रैंक तथा नॉर्थ इंडिया में पांचवीं रैंक हासिल की है।
शाहिस्ता ने बताया कि सफलता के लिए कोई शॉर्टकट नहीं होता है। वे दिन में ५ से ६ घंटे पढ़ाई करती थी। शाहिस्ता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों व भाई-बहनों को दिया है।