बीकानेर . माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की 12वीं कक्षा की परीक्षा 8 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए आज प्रश्नपत्र वितरण राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में किया गया। इसके लिए रूट प्रभारी अधिकारी को 7:00 बजे तक निर्धारित स्थान पर उपस्थित होने के लिए पाबंद किया गया था। परीक्षा को लेकर करीब 153 सेंटर बनाए गए हैं जिसमें 26397 विद्यार्थी परीक्षा देंगे परीक्षा के संचालन के लिए उड़नदस्ते का भी गठन किया गया है।