
बीकानेर. पुनर्मूल्यांकन की फीस कम करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से गुरुवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय में महानगर मंत्री मांगीलाल गोदारा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य द्वार पर ताला लगाकर व टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
छात्र नेता कार्तिकेय चारण ने बताया कि पुनर्मूल्यांकन की फीस को १५० रुपए से ३०० रुपए कर दिया गया है। इससे ग्रामीण परिवेश से आने वाले छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांगीलाल गोदारा ने कहा कि अगर इस बार फीस कम नहीं की गई एवं छात्रों को उनका पैसा नहीं लौटाया गया तो विद्यार्थी परिषद सभी कॉलेजों को अनिश्चितकालीन बंद करवाएगी।
इस दौरान मानवेन्द्रसिंह राठौड़, सुरेश चौधरी, देवेन्द्रसिंह, लोकेश, अभिजीत शर्मा, राकेश, काननाथ गोदारा आदि उपस्थित थे। डूंगर महाविद्यालय में ग्रामीण छात्रों के लिए हेल्पडेस्क लगाई गई है। छात्रनेता रोहित बाना ने बताया कि कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों की चयनित लिस्ट जारी की गई है। इस दौरान करण चौधरी, शंकर गोदारा, सुरेश कस्वां, राकेश चौधरी, विजयपाल आदि उपस्थित थे।