11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
सर्व समाज की 525 प्रतिभाएं सम्मानित, देखिये वीडियो
Play video

सर्व समाज की 525 प्रतिभाएं सम्मानित, देखिये वीडियो

सर्वसमाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह दयानन्द पब्लिक स्कूल में हुआ।
Google source verification

बीकानेर. सर्वसमाज की प्रतिभाओं का सम्मान समारोह शनिवार को दयानन्द पब्लिक स्कूल में हुआ। समारोह में सर्व समाज की ५२५ प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, पदक और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बी आर छींपा ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने कहा कि बीकानेर शिक्षा का हब बन रहा है। विशिष्ट अतिथि वेटरनरी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. एके गहलोत ने कहा कि प्रतियोगी दौर में विद्यार्थी सोच समझकर अपने केरियर का चुनाव करे।

 

उन्ही विषयों को चयन करे, जिनमें उसकी रूची हो। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत ही आपका भविष्य तय करेगी। अध्यक्षता करते हुए सागर विद्यापीठ के अधिष्ठाता रामेश्वरानंद पुरोहित ने कि अब तक सर्वसमाज की २५०० प्रतिभाओं का सम्मान अनुकरणीय है। विशिष्ट अतिथि ब्रह्मा कुमारी विश्वविद्यालय की कमल बहन ने कहा कि जिस देश के युवा चरित्रवान, बुद्धिमान होते है, वह अवश्य प्रगति करता है। पूर्व सांसद जमना बारूपाल ने कहा कि एेसे आयोजनों से विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ती है और जीवन की राह चुनने में आसानी रहती है।

 

कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता गौड ने कार्यक्रम के उद्धेश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज नैतिक मूल्यों को स्थापित करने की जरूरत है। छात्र-छात्राओं को चाहिए कि वे चरित्रवान और संस्कारित बने। मातृशक्ति का सम्मान करे। उन्होंने मोबाइल के बढ़ते उपयोग पर चिन्ता व्यक्त की। चन्द्रशेखर श्रीमाली ने विद्यार्थियों को केरियर चयन के लिए मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति प्रकाश रंगा ने और आभार शिव प्रसाद गौड ने ज्ञापित किया।