बीछवाल थाना क्षेत्र में स्थित अगरबत्ती फैक्ट्री में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां पड़ा सामान जल गया। आग लगने की के बाद एकबारगी आसपास की फैक्ट्रीयों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार करणी इंडस्ट्रीयल एरिया में सुबह करीब 6.30 बजे अगरबत्ती बनाने की फैक्ट्री आग लग गई। बताया जा रहा है की फैक्ट्री में अगरबत्ती बनाने के लिए केमिकल भी रखा था।