
बीकानेर. बीकानेर के भीतरी इलाके में स्थित कमला कॉलोनी के पास प्लास्टिक की कुर्सी बनाने के एक कारखाने में अचानक आग लगने से सामान जल गया। कारखाने से उठती आग की लपटों को देख कर क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आस पास के लोग फायर ब्रिगेड आने तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।
सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुँची। आग की लपटें काफी भयंकर होने से आसमान में धुआँ फेल गया। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका। हालांकि आग से कोई हताहत नही हुआ, लेकिन कारखाने में आग से खासा नुकसान हुआ है। कोटगेट थानाधिकारी वेदप्रकाश मय जाब्ते के मौके पर पहुँचे ओर आग लगने से क्षेत्र में लगी भीड़ को हटाने का प्रयास करते रहे।