5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
बीकानेर से बिलासपुर के लिए इसी माह चल सकती है अन्त्योदय ट्रेन, देखिये वीडियो
Play video

बीकानेर से बिलासपुर के लिए इसी माह चल सकती है अन्त्योदय ट्रेन, देखिये वीडियो

जल्द ही बीकानेर से बिलासपुर के बीच में जल्द ही एक और ट्रेन चल सकती है।
Google source verification

बीकानेर. जल्द ही बीकानेर से बिलासपुर के बीच में जल्द ही एक और ट्रेन चल सकती है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने हाल ही मंजूरी दे दी है। इस ट्रेन का जुलाई में संचालन शुरू हो सकता है। हालांकि अभी तक इसकी तिथि घोषित नहीं हुई है, लेकिन समय सारिणी जारी हो चुकी है।

 

रेल सूत्रों के अनुसार बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर अन्त्योदय साप्ताहिक एक्सप्रेस बीकानेर से बुधवार को शाम 7.15 बजे रवाना होकर गुरुवार रात को 9.40 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी शुक्रवार को सुबह 11.25 बजे बिलासपुर से रवाना होकर रविवार को मध्यरात्रि बाद 3.30 बजे बीकानेर पहुंचेगी। गौरतलब है कि बिलासपुर के लिए बीकानेर से सप्ताह में दो दिन एक ट्रेन अभी चल रही है।

 

यहां रहेगा ठहराव
अन्त्योदय एक्सप्रेस ट्रेन में 16 द्वितीय श्रेणी कोच एवं दो एसएलआर होंगे। यह सूरतगढ़, हनुमानगढ़, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ़, सुजानगढ़, डेगाना, जयपुर, सवाईमाधोपुर, सागोरिया, गुना, मालखेडी, सागर, दमोह, कटनी, मरवारा, सडोल, अनूपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।

 


दुरन्तो का किया जाए विस्तार

बीकानेर. न्यू दिल्ली से सियालदा के बीच चलने वाली दुरन्तो ट्रेन का विस्तार बीकानेर तक करने की मांग जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधि मंडल ने की है। इस संबंध में एक पत्र केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व उत्तर-पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक को लिखा है। इसके जरिए बताया गया है कि ट्रेन संख्या 12259/ 12260 का बीकानेर तक विस्तार करने से राहत मिल सकती है। प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, डीआरयूसीसी सदस्य नरेश मित्तल, जगदीश राठी एवं अशोक गहलोत आदि शामिल थे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़