
बीकानेर . उत्तर रेलवे के बठिण्डा-श्रीगंगानगर रेल मार्ग पर सीमित ऊंचाई पुल के निर्माण कार्य के लिए तीन व 10 जून को ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक अभय शर्मा ने बताया कि बठिण्डा-श्रीगंगानगर पैसेंजर और फिरोजपुर-श्रीगंगानगर पैसेंजर ट्रेन तीन व 10 जून को रद्द रहेंगी। इसी तरह श्रीगंगानगर-फिरोजपुर पैसेंजर ट्रेन और श्रीगंगानगर-बठिण्डा पैसेंजर ट्रेन तीन व दस जून को रद्द रहेगी। इसके अलावा अम्बाला-श्रीगंगानगर व श्रीगंगानगर-अम्बाला इन्टरसिटी ट्रेन दस जून को रद्द रहेगी।
ये आंशिक रद्द
श्रीगंगानगर-अम्बाला पैसेंजर ट्रेन श्रीगंगानगर-बठिण्डा के बीच में तीन व 10 जून को आंशिक रद्द रहेगी। अम्बाला-श्रीगंगानगर इन्टरसिटी तीन जून को बठिण्डा-श्रीगंगानगर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। अम्बाला-श्रीगंगानगर पैसेंजर ट्रेन 10 जून को अम्बाला से निर्धारित समय से एक घण्टा 55 मिनट देरी से रवाना होगी।