
खाजूवाला. सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में शराब माफियाओं की गुंडागर्दी देखी गई। खाजूवाला के वार्ड नंबर २० में अवैध ठेका खोलने की शिकायत पर एक ही परिवार के चार लोगों पर जानलेवा हमला हुआ। जिसमें एक पुरुष व तीन महिलाएं घायल हो गई। खाजूवाला पुलिस द्वारा घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां पर दो महिलाओं को गंभीर हालत में बीकानेर रेफर किया गया।
पीड़ित परिवार से मिली जानकारी के अनुसार खाजूवाला के वार्ड नंबर २० में चल रही अवैध शराब की दुकान की शिकायत ओर अवैध दुकान नहीं खोलने की बात को लेकर शराब माफियाओं ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली पुलिस मौके पर पहुंची ओर घायलों को हॉस्पिटल पहुचायां। जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद दो गंभीर घायलों को बीकानेर पीबीएम रैफर किया गया। जिसमें ६४ वर्षीय महिला हनीफा, ४० वर्षीय महिला बख्तायर को रैफर ओर ५२ वर्षीय मुनीर खान, २१ वर्षीय रुखसाना को प्राथमिक उपचार किया। पुलिस ने मौका मुआयना कर मॉका आफ फर्द के आधार पर जांच शुरू की। वीओ: गौरतलब है कि सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में शराब माफिया द्वारा कुछ दिन पहले भी मारपीट का एक मामला सामने आया था।