5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
VIDEO : अब एनसीसी में जज्बा दिखाएंगी छात्राएं
Play video

VIDEO : अब एनसीसी में जज्बा दिखाएंगी छात्राएं

राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की छात्राएं अब एनसीसी कैडेट्स के रूप में जज्बा दिखाएंगी।
Google source verification

बीकानेर. राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की छात्राएं अब एनसीसी कैडेट्स के रूप में जज्बा दिखाएंगी। शुक्रवार को एनसीसी कैडेट्स भर्ती के दौरान छात्राओं ने न केवल परीक्षा दी, बल्कि दौड़ में हिस्सा भी लिया। दौड़ में अव्वल रहने वाली स्वस्थ छात्राओं का चयन किया गया।

 

कमांडिंग ऑफिसर ३ राज गल्र्स बटालियन के कर्नल डीएस परमार और सूबेदार मेजर अनिल कुमार ने प्रथम वर्ष में एनसीसी कैडेट्स की दौड़ और परीक्षा ली थी। इस अवसर पर उप प्राचार्य डॉ. पुष्पा चौहान ने एनसीसी में भर्ती की इच्छुक छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। एनसीसी एएसओ लेफ्टिनेंट डॉ. विजय लक्ष्मी शर्मा व केयर टेकर डॉ. नीलोफर कोहरी ने भर्ती मंे सहयोग किया।

 

 

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल परमार ने छात्राओं को स्वस्थ रहकर समाज सेवा, रक्तदान, पौधरोपण, जनजागरूकता फैलाकर उत्साह के साथ थल सैनिक के रूप में देश सेवा करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर ४८ छात्राओं का चयन युवा सैनिक के रूप में किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़