5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
VIDEO : बूथ अध्यक्ष सम्मेलन: सीएम के प्रस्तावित नोखा दौरे को लेकर सक्रिय
Play video

VIDEO : बूथ अध्यक्ष सम्मेलन: सीएम के प्रस्तावित नोखा दौरे को लेकर सक्रिय

नोखा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे की सात सितंबर को प्रस्तावित गौरव यात्रा की सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा सक्रिय हो गई है।
Google source verification

नोखा. नोखा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे की सात सितंबर को प्रस्तावित गौरव यात्रा की सभा की तैयारियों को लेकर भाजपा सक्रिय हो गई है। शनिवार को सीएम सभा की तैयारियों को लेकर माहेश्वरी भवन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन हुआ। इसमें चारों मंडलों के बूथ अध्यक्षों में बड़े नेताओं ने जान फूंकी और प्रत्येक बूथ से १०० कार्यकर्ता सभा में लाने का लक्ष्य दिया। बूथ सम्मेलन प्रभारी रामेश्वर पारीक ने कहा कि सीएम की सभा में प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को १०० कार्यकर्ता लाने है । इसके लिए संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे ।

 

यह सभा ऐतिहासिक होगी, तो उसी दिन नोखा विधानसभा का फैसला हो जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिहारी बिश्नोई ने कहा कि पार्टी के सेनापति आप हो, अब समय आ गया कि तैयारी से जुट जाओ। उन्होंने सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और लाभार्थियों के आंकड़े भी बूथ अध्यक्षों को बताए। कई तरह के तंज भी विपक्षी पार्टी व उनके नेता पर कसे।

 

सीएम सभा को सफल बनाने का आह्वान किया। सैकड़ों बूथ अध्यक्षों ने सभा को सफल बनाने का संकल्प भी लिया। सम्मेलन में विधानसभा संयोजक आसकरण भट्टड़, सहीराम बिश्नोई, समन्वयक भंवर नैण, जेठुसिंह राजपुरोहित आदि ने विचार रखे। मंच पर नोखा शहर मंडल अध्यक्ष सूरजमल उपाध्याय, देहात अध्यक्ष रामदयाल मेघवाल, जांगलू मंडल अध्यक्ष हरिराम बिश्नोई आदि मौजूद थे। वहीं पांचू पांचू मंडल के अध्यक्ष गुमानाराम गोदारा नजर नहीं आए।

 

आधे भी नहीं पहुंचे
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में नेताओं की आपसी खींचतान भी नजर आई। नोखा विधानसभा में २३३ बूथ है, चार मंडल बनाए हुए है, जिसमें सम्मेलन के दौरान आधे बूथ अध्यक्ष भी मौजूद नहीं थे। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति सूची के हिसाब से नोखा शहर मंडल से १६, देहात मंडल से ३८, जांगलू मंडल से २६, पांचू मंडल से ८ बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। अधिकांशअध्यक्षों ने तो सम्मेलन में आना उचित नहीं समझा।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़