5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
VIDEO: रिकाउंटिंग के बाद एमएस कॉलेज में NSUI की धनेश्वरी की बड़ी जीत
Play video

VIDEO: रिकाउंटिंग के बाद एमएस कॉलेज में NSUI की धनेश्वरी की बड़ी जीत

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से निर्दलीय सीमा राजपुरोहित 40 वोटों से तो वही एमएस कॉलेज में NSUI की धनेश्वरी तंवर ने जीत हासिल की।
Google source verification

बीकानेर. छात्रसंघ चुनाव को लेकर नतीजे आने शुरू हो गए है। चुनाव की मतगणना सुबह ग्यारह बजे से विश्वविद्यालय और कॉलेजों में शुरू हुई जो अभी तक जारी है। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय से निर्दलीय सीमा राजपुरोहित 40 वोटों से तो वही एमएस कॉलेज में NSUI की धनेश्वरी तंवर ने 865 वोटों से जीत हासिल की। फिलहाल अभी तक जैन पीजी कॉलेज से निर्दलीय गोपी किशन गहलोत 64 मतों से विजयी हुए। गोपी किशन को कुल 166 वोट मिले वही इनके प्रतिद्वंदी राहुल को 102 वोट मिले।

 

इसके आलावा नेहरू शारदा पीठ कॉलेज से निर्दलीय पेप सिंह राठौड़ 43 मतों से जीते। पेप सिंह को 170 वोट मिले वहीँ इनके प्रतिद्वंदी राकेश सियाग को 127 वोट मिले। बी.जे.एस रामपुरिया जैन कॉलेज से शक्ति सिंह भाटी ने बाजी मारी। भाटी को 323 वोट मिले वही निकटतम प्रतिद्वंदी समीर भाटी को 247 वोट मिले। शहर के साथ साथ ग्रामीण के कॉलेजों में भी नतीजे आने शुरू हो गए है। लूणकरणसर के राजकीय महाविद्यालय से सुलोचना भादू 11 मतों से जीतकर अध्यक्ष चुनी गयी। खाजूवाला के राजकीय महाविद्यालय में NSUI के प्रदीप ने जीत दर्ज की। बज्जू के प्रणय राज डिग्री कॉलेज से ABVP दुर्जन सिंह ने 18 वोटों से और एमडी डिग्री कॉलेज से ABVP के विकास भादू ने 81 वोटों से जीत हासिल की।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़