7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
जलदाय विभाग के अधिकारियों को घेरा किया रोष प्रदर्शन,देखे वीडियो
Play video

जलदाय विभाग के अधिकारियों को घेरा किया रोष प्रदर्शन,देखे वीडियो

जलदाय विभाग में कार्यरत अंडर एेज कार्मिकों के वेतन स्थरीकरण प्रकरणों की मांग को लेकर सोमवार को राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ (राठौड़) के तत्वावधान में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर अधिकारियों का घेराव किया।
Google source verification

बीकानेर . जलदाय विभाग में कार्यरत अंडर एेज कार्मिकों के वेतन स्थरीकरण प्रकरणों की मांग को लेकर सोमवार को राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ (राठौड़) के तत्वावधान में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर अधिकारियों का घेराव किया। वक्ताओं ने लेखा अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। रोष जताते हुए कहा कि विभाग के शहरी एवं ग्रामीण खण्डों में (वर्ष 1980 से 1990 ) के बीच लगभग 150 अण्डर एज कार्मिकों के वेतन स्थरीकरण प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो रहा है।

 

पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शन के बाद एक अधीक्षण अभियंता से हुई वार्ता हुई, इसमें मांग को उचित माना गया। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी सयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष जयकिशन पारीक ने कहा कि इन वेतन स्थरीकरण के प्रकरणों का निस्तारण लेखाधिकारी नहीं कर रहे थे। ऐसे में प्रकरण को मुख्य अभियन्ता जयपुर को भेजा।

 

इस पर विभागाध्यक्ष ने मार्गदर्शन देते हुए वर्कचार्ज सेवानियमों के अनुसार तकनीकी संवर्ग के कार्मिकों को दो वर्ष की मस्ट्रोल की सेवापूर्ण करने पर अद्र्धस्थाई घोषित करने का निर्देश अधीक्षण अभियंता को दिए थे। प्रदर्शन में संगठन के श्यामसुन्दर हर्ष, चांदरतन सोलंकी, विनोद जोशी, श्रीलाल भाटी, विद्याधर शर्मा, फुलाराम बिश्नोई, ताराचंद पंचारिया, लक्ष्मीनारायण भाटी, मोहन पांडे, दुर्गाशंकर आचार्य, बृजराज आचार्य सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़