
Accident: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे अधेड़ को कुचल दिया, इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह घटना आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। यह मामला पूरा लोरमी थाना क्षेत्र का है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लोरमी शहर के शराब दुकान जाने वाली मार्ग के पास शुक्रवार को अधेड़ पैदल रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना एम्बुलेंस को दी, लेकिन मौके पर नहीं पहुंचा।