CG News: नशे का अवैध कारोबार कर करोड़ो रुपए की अर्जित संपत्ति को राजसात करने के बिलासपुर पुलिस के फैसले पर कोर्ट की भी मुहर लग गई है। अब तक नशा तस्कर सरगना गिन्नी जांगड़े की 35 लाख से अधिक की संपत्ति पुलिस ने जप्त की है, जबकि नशे के कारोबार से उसने करोड़ों रुपए का लेनदेन किया है।
पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त गिन्नी जांगड़े उर्फ गोदावरी को गिरफ्तार किया था। पता चला कि वह और कोई काम धंधा नहीं करती थी लेकिन उसके बैंक खाते में करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन मिले।