8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर
भाजपा पार्षदों के फेंके चुटके में फंसे कांग्रेसी पार्षद, मचा घमासान, एक घंटे बाद आया होश
Play video

भाजपा पार्षदों के फेंके चुटके में फंसे कांग्रेसी पार्षद, मचा घमासान, एक घंटे बाद आया होश

सामान्य सभा इंदु चौक में मदर टेरेसा की प्रतिमा स्थापना के प्रस्ताव पर भाजपा ने पूर्व सांसद कश्यप की प्रतिमा स्थापना का मुद्दा उठाया
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Dibyindu Sarkar

•

Updated: 4 Mar 2024, 9:28 PM IST

बिलासपुर. नगर निगम की सामान्य सभा में भाजपा पार्षदों के फेंके गए चुटके (पर्ची का पुलिंदा) में कांग्रेसी पार्षद फंस गए। इंदु उद्यान चौक में मदर टेरेसा का नामकरण करने के प्रस्ताव के दौरान भाजपा पार्षदों ने चौक में पूर्व सांसद व राज्यसभा सदस्य रामाधार कश्यप की प्रतिमा लगाने की बात कही। इसे प्रस्ताव समझकर कांग्रेस नेताओं ने बहस शुरू कर दी। एक घंटे तक प्रतिमा स्थापना को लेकर घमासान मचा रहा। इसी बीच एक पार्षद ने बताया कि पूर्व सांसद की प्रतिमा स्थापना का प्रस्ताव एजेंडे में ही नहीं है, तब जाकर सदन में शांति बहाल हो सकी।