उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में अराजकता का माहौल है, यहां शासन नाम की कोई चीज नहीं है। छत्तीसगढ़ घोटालों का गढ़ बन गया है। 2 हजार करोड़ का शराब घोटाला, 500 करोड़ का सीमेंट व कोयला घोटाला, 5 हजार करोड़ का चावल घोटाला ,13 हजार करोड़ का गौठान घोटाला, पीएससी घोटाला समेत कई घोटलेे सामने आए हैं।
प्रदेश में कांग्रेस शासन काल में आदिवासी क्षेत्रों में 25 हजार बच्चों की अकाल मौतें, 700 से अधिक किसानों के आत्महत्या करने के मामले के बाद अब आदिवासी बच्चियों के दुष्कर्म की घटनाएं आम हो गई हैं।
यहां लव जेहाद का विरोध करने पर हत्या हो जाती है और धर्मांतरण करने वालों को खुला संरक्षण सरकार से मिल रहा है।
यहां धर्मांतरण कराने वाले लगातार आदिवासियों को प्रताडि़त कर रहे हैं। देर से ही सही सरकार को राम की याद आ ही गई। राम का नाम कांग्रेसी मजबूरी में ले रहे हैं।
समय चुनाव का है, लिहाजा कांग्रेस नेताओं को भगवान राम की याद आई है।
भ्रष्टाचार करने के बाद कांग्रेस नेता रामायण मेले का आयोजन करने की बात कह रहे हैं।
राम वन गमन की नींव भाजपा शासनकाल में रखी गई थी
चौबे ने कहा कि राम वन गमन पथ का नाम और उसकी नींव भाजपा शासन काल में रखी गई थी,जिस भूपेश बघेल अपना बता रहे हैं।
मंत्री चौबे ने कहा कि सीएम के पिता और उनके मंत्री कवासी लखमा हिंदू विरोधी बयान देते हुए अराजकता फैला रहे हैं।
जनता सब समझ रही है। आगामी चुनाव में इसका जवाब देगी।