21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

स्थानान्तरित होने पर संयुक्त कलेक्टर को दी गई भावभीनी विदाई

संयुक्त कलेक्टर के स्थानान्तरित होने पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

Google source verification

मुंगेली. जिला मुंगेली में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर प्रिया गोयल का गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला स्थानांतरण होने पर जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में आयोजित विदाई सह सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। कलेक्टर राहुल देव ने संयुक्त कलेक्टर गोयल को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8l9498

उन्होंने कहा कि संयुक्त कलेक्टर गोयल ने अपने जिम्मदारियों व दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया है। किसी भी प्रशासनिक अधिकारी में संवेदनशीलता, दूरदर्शिता, कार्यकुशलता सबसे महत्वपूर्ण गुण होता है। वे जब पथरिया एसडीएम थीं तो प्रत्येक कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ किया, जो काफी सराहनीय है। कलेक्टर ने कहा कि अधिकारियों का एक जिला से दूसरे जिला में स्थानांतरण होना एक सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन स्थानांतरण के पश्चात जिस जिले में प्रिया जा रही हंै, उस जिले को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने जिले में मुख्यमंत्री के विभिन्न कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कलेक्टर गोयल के द्वारा कड़ी मेहनत और पूरी लगन से किए गए कार्य की सराहना भी की। अपर कलेक्टर तीर्थराज अग्रवाल ने कहा कि संयुक्त कलेक्टर गोयल बहुत सक्षम और काबिल अधिकारी है। इसका लाभ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को मिलेगा।

जिला पंचायत सीईओ डीएस राजपूत ने कहा कि जिले में संयुक्त कलेक्टर प्रिया गोयल ने जो सूझबूझ, समझ और पूरी ऊर्जा के साथ सक्रिय रूप से कार्य किया है, वह बहुत सराहनीय है। कार्यक्रम को संयुक्त कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे सहित अन्य अधिकारियों ने भी संबोधित किया। संयुक्त कलेक्टर प्रिया गोयल ने कहा कि मुंगेली जिला में लगभग साढ़े तीन साल कार्य करने का अवसर मिला। इस दौरान कलेक्टर का मार्गदर्शन सभी कार्यों में मिलता रहा। सभी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला। इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। कार्यक्रम के समापन में संयुक्त कलेक्टर गोयल को स्मृति चिन्ह और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक अशोक सोनी ने किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर अजीत पुजारी व डिप्टी कलेक्टर प्रवीण तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।