पूर्व मंत्री अग्रवाल ने भाजपा कहा कि भाजपा की दोनों परिवर्तन यात्राएं प्रदेश के 85 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 30 सितंबर को बिलासपुर पहुंचेंगी।
इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीपत रोड साइंस कॉलेज मैदान में होने वाली विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे।
आम सभा के लिए प्रधानमंत्री मोदी विमान से रायपुर और वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 2 बजे साइंस कॉलेज मैदान परिसर में बने हेलीपैड में उतरेंगे।
साइंस कॉलेज मैदान के मुख्य गेट के अलावा इस आम सभा के लिए सीईसीएल के शताब्दी नगर द्वार की तरफ से एक मार्ग और उपलब्ध रहेगा।
वही वीआईपी के लिए सोन गंगा कॉलोनी से होते हुए साइंस मैदान पहुंचने के लिए एक अन्य मार्ग भी तय किया गया है।
इस आयोजन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था दोनों ही दृष्टियों से प्रशासन के साथ भाजपा नेताओं की सार्थक बैठक और चर्चा बुधवार को हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के भाजपा प्रभारी ओम माथुर तथा संगठन के प्रमुख नेता इस आम सभा को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं।
पत्रकार वार्ता के बाद भाजपा नेताओं ने 30 सितंबर के प्रधानमंत्री मोदी के आयोजन के लिए पूरे क्षेत्र में प्रचार प्रसार करने हेतु प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और विधायक क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक
बेलतरा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह
मस्तूरी क्षेत्र के विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी
, पूर्व सांसद लखन लाल साहू
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी,
हर्षिता पांडे व जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत भी मौजूद थे।