6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिलासपुर

स्कूली छात्राओं ने बताया मताधिकार का महत्व

छात्राओं ने स्कूल परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया

Google source verification

बिलासपुर. शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चकरभाठा में स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। छात्राओं ने स्कूल परिसर में मानव श्रृंखला बनाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही विद्यालय की छात्रों ने मतदान के संबंध में अपने विचार व्यक्त किये। मस्तूरी ब्लॉक के एसडीएम कार्यालय मस्तूरी में महेश शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित ग्रामीणों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ के तहत मताधिकार की शपथ दिलाई गई। स्वीप भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए भारत निर्वाचन आयोग का प्रमुख कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम नागरिकों एवं मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करने के लिए आयोजित किये जाते है ताकि उनकी जागरूकता बढ़ाई जा सके।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8mtm0w