8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिलासपुर
दोषी को सजा मिलने तक नहीं होगा अंतिम संस्कार, सिम्स में शव रखा हुआ है सुरक्षित
Play video

दोषी को सजा मिलने तक नहीं होगा अंतिम संस्कार, सिम्स में शव रखा हुआ है सुरक्षित

युवक की फंदे पर लटकी मिली लाश, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, एसपी कार्यालय घेरा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Dibyindu Sarkar

•

Updated: 7 Mar 2024, 9:31 PM IST

बेलसरी तखतपुर निवासी युवक की संदिग्ध मौत मामले में दिन भर गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। मृतक का दोबारा पोस्टमार्टम कराने परिजन व ग्रामवासी बड़ी संख्या में सिम्स पहुंचे। यहां से परिजन व ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पहुंच कर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने पांच सदस्यीय टीम गठित कर मामले की जांच का आदेश दिया है। दूसरी तरफ शव को परिजनों ने सिम्स चीरघर में सुरक्षार्थ रखवाया है। उनका कहना है कि दोषियों को सजा मिलने के बाद ही वे अंतिम संस्कार करेंगे