बिलासपुर. राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता मामले में बिलासपुर में जिला कांग्रेस की ओर से लोकतंत्र बचाओ के नाम से एक विशाल मशाल रैली निकाली गई। रैली के बाद सभा का आयोजन किया गया था, इसके लिए एक छोटा सा मंच बनाया गया था, इस मंच में बड़ी संख्या में कांग्रेसी सवार हो गए और जैसे ही नेताओं का भाषण शुरू हुआ और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगे तो कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार तरीके से जिंदाबाद कहा इतने में मंच भरभराकर गिर गया। इसके बाद तो अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी।
दरअसल ेस की लोकतंत्र बचाओ मशाल रैली के दौरान रविवार को देवकीनंदन चौक में बनाया गया मंच गिरा गया। हादसे में कुछ कांग्रेस नेताओं को चोट लगी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से रविवार को गांधी चौक से देवकीनंदन चौक तक मशाल रैली का आयोजन किया गया था। प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ शाम ७ बजे रैली को हरी झांडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद शैलजा और टीएस सिंहदेव रायपुर रवाना हो गए। रैली रात आठ बजे नेहरू चौक पहुंची। यहां बनाए गए मंच पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक शैलेष पांडेय, प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, राजेन्द्र शुक्ला, राजेश शुक्ला, प्रमोद नायक समेत कांग्रेस ने नेता शामिल थे। क्षमता से अधिक कांग्रेसी मच पर चढ़ गए और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाने लगे, तभी अचानक मंच भरभराकर गिर गया। मंच पर खड़े कांग्रेस नेता नीचे गिर गए। इसके बाद सभा स्थल पर अफरा तफरी मच गइ। इस हादसे में कुछ कांग्रेस नेता घायल भी हुए।