13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड

भोजपुरी एक्टर Ravi Kishan की बढ़ी मुश्किलें, महिला ने खुद को बताया एक्टर की पत्नी, Video वायरल

बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) लोकसभा चुनाव से पहले ही विवादों में घिर गए हैं। 15 अप्रैल को लखनऊ में अपर्णा ठाकुर (Aparna Thakur) नाम की महिला ने एक प्रेस कॉनफ्रेंस करके एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Apr 16, 2024

लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) से पहले बीजेपी सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन (Ravi Kishan) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, 15 अप्रैल को लखनऊ में अपर्णा ठाकुर (Aparna Thakur) नाम की महिला ने एक प्रेस कॉनफ्रेंस की। इसमें अपर्णा ने एक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि वो रवि किशन की पत्नी हैं। अपर्णा ने आगे यह भी बताया कि उनकी एक बेटी भी है और वो चाहती हैं कि रवि किशन उनकी बेटी को सामाजिक रूप से स्वीकार करें। अपर्णा ने रवि और बच्ची के साथ कुछ तस्वीरें भी दिखाकर अपने दावों को सच बताया है और वो चाहती हैं कि उनकी बेटी को रवि की बेटी होने का अधिकार मिले, जिसकी वह पूरी हकदार हैं।