Janhvi Kapoor Kitchen Video: जान्हवी कपूर को किचन में काम करते हुए बहुत कम देखा जाता है। एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जान्हवी कपूर अपने दोस्त रोहित सराफ के लिए पास्ता बनाते हुए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को घर के काम करते हुए कम ही देखा जाता है। अब जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वो खाना बना रही है। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आते ही लोग कमेंट करने लगे। कुछ लोग जान्हवी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग उनको ट्रोल कर रहे हैं।