
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को लेकर पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया पर चर्चा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप की इन अफवाहों के बीच अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते देखा जाता है। अब दोनों एक्टर्स को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। हालांकि, जो वीडियो सामने आया है उसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को अलग-अलग एयरपोर्ट पर आते देखा गया। इस वीडियो में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को अलग-अलग एयरपोर्ट पर आते देखा जा सकता है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा नेवी ब्लू कलर की जैकेट, व्हाइट पैंट्स और सनग्लास लगाए नजर आ रही हैं। वहीं, अर्जुन कपूर भी ब्लैक और व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एयरपोर्ट पर अलग-अलग पहुंचे, लेकिन फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या दोनों साथ आ गए हैं।