Video: शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा का डायवोर्स? एक्टर ने पोस्ट कर दी जानकारी – ‘मुश्किल समय से गुजर रहा…’
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। राज ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह शिल्पा से अलग हो रहे हैं। राज कुंद्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म UT 69 को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें राज के साथ जेल में आपबीती की झलक दिखाई गई। इस बीच एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। ट्वीट में राज ने लिखा, "हम अलग हो गए हैं। आप से अनुरोध है कि हमें इस मुश्किल फेज में थोड़ा समय दें।" इसके साथ राज ने टूटे दिल और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी बनाई