15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड

वीडियो: फेमस सिंगर के मुंह पर मारा जूता, लाइव शो में शख्स ने की ऐसी हरकत, फिर…

फेमस सिंगर के कॉन्सर्ट से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें एक शख्स ने सिंगर के लाइव शो के दौरान उन पर स्टेज पर जूता फेंक दिया है।

Google source verification

मुंबई

image

Gausiya Bano

Sep 24, 2024

Karan Aujla Video: फेमस पंजाबी सिंगर करण औजला के लंदन में चल रहे कॉन्सर्ट से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। करण औजला के लाइव कॉन्सर्ट में एक शख्स ने उन पर जूता फेंक दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कॉन्सर्ट में सिंगर अपना सॉन्ग ‘तौबा तौबा’ पर परफॉर्म कर रहे थे कि तभी शख्स ने उनकी तरफ जूता फेंक दिया। शख्स की इस हरकत से सिंगर करण औजला नाराज हो गए थे, लेकिन उन्होंने ज्यादा रिएक्ट नहीं किया और शख्स का जूता उठाकर वापस दे दिया। इस वीडियो को देखकर फैंस एक तरफ शख्स की हरकत पर भड़ास निकाल रहे हैं, वहीं सिंगर के रिएक्शन को देखकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।