10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : विकसित भारत बनाने के संकल्प की ली शपथ, योजनाओं की दी जानकारी

क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेबारपुरा व उतराना में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शिविरों का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प की शपथ दिलाई

Google source verification

नोताडा. क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेबारपुरा व उतराना में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शिविरों का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों को विकसित भारत बनाने का संकल्प की शपथ दिलाई तथा ग्रामीणों को आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय ,पीएम आवास, पीएम उज्जवला, पीएम विश्वकर्मा, किसान सम्मान निधि,किसान क्रेडिट कार्ड,पोषण योजना,जल जीवन मिशन,नैनो उर्वरक सहीत सत्रह योजनाओं की जानकारी दी गई।

 

शिविर में ग्राम पंचायत रेबारपुरा को ओडीएफ प्लस घोषित होने पर जिला परिषद कार्यालय से जारी अभिनन्दन पत्र को प्रधान वीरेंद्र ङ्क्षसह हाड़ा व कार्यवाहक विकास अधिकारी विजय हुमड ने सरपंच प्रदीप कोहरिया व ग्राम विकास अधिकारी ओम प्रकाश नामा को सौंपकर सम्मानित। इस दौरान शिविरों में पुर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल, केशवरायपाटन प्रधान वीरेंद्र ङ्क्षसह हाड़ा, भाजपा लाखेरी ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष रामङ्क्षसह चौधरी, रेबारपुरा सरपंच प्रदीप कोहरिया,उतराना सरपंच बद्रीबाई गुर्जर व लाखेरी ग्रामीण मण्डल के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारीगण , कार्यकर्ता व विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 


लाखेरी. उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत उतराना में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर संपन्न हुआ। आयोजित शिविर में पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने पहुंचकर निरीक्षण किया।साथ ही शिविर में महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित कर राहत पहुंचाई। शिविर में मेघवाल ने लोगों की जन समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा हर दिन नए मुकाम हासिल कर रही है और राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों ओर शहर वासियों को केंद्र सरकार की योजनाओं से हर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जा रहा है।

 


आकोदा. कस्बे में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में पहुंचे जनप्रतिनिधि व अधिकारियों का सरपंच श्योजी गुर्जर, ग्राम विकास अधिकारी प्रमेश्वर प्रजापत व पंचायत के वार्डपंचों ने स्वागत किया। शिविर में भीलवाड़ा सासंद सुभाष बहेडिया, हिण्डोली प्रधान कृष्णा माहेश्वरी, भाजपा दबलाना मंडल मंत्री रमेश पारीक , भाजपा युवा नेता ओम धगाल, सीपी गुंजल मौजूद रहे। सासंद सुभाष बहेडिया ने शिविर में लोगों को सम्बोधित करते हुए देश को आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने में सहयोग करने की शपथ दिलाई। शिविर में एलइडी के माध्यम से लोगों को योजनाओं के बारे में बताया गया।