1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : नगरपालिका बैठक में पार्षदों ने किया हंगामा, बजट का अनुमोदन नहीं हो पाया

नगर पालिका में गुरुवार को आयोजित बैठक हंगामें की भेंट चढ़ गई। आधे घण्टे तक चले हंगामे के बीच पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस व भाजपा के पार्षद बैठक का बहिष्कार कर बैठक से निकल गए।

Google source verification

नैनवां. नगर पालिका में गुरुवार को आयोजित बैठक हंगामें की भेंट चढ़ गई। आधे घण्टे तक चले हंगामे के बीच पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेस व भाजपा के पार्षद बैठक का बहिष्कार कर बैठक से निकल गए। पार्षदों के बहिष्कार करने पालिका का बजट का अनुमोदन नहीं हो पाया।

लिखकर भी दिया कि बैठक में किसी प्रकार का प्रस्ताव पारित नहीं हुआ, लेकिन बैठक के एक घण्टे बाद ही कांग्रेस व भाजपा पार्षदों की एकता उस समय टूट गई। जब कांग्रेस के पार्षदों ने बजट का अनुमोदन तो नहीं किया, लेकिन एक घण्टे बाद ही कांग्रेस के पार्षदों ने स्टेडियम के लिए राशि स्वीकृति के प्रस्ताव का अनुमोदन करने का पालिकाध्यक्ष के नाम पत्र लिखकर सौंप दिया।
पालिकाध्यक्ष प्रेमबाई की अध्यक्षता हुई बैठक में कांग्रेस व भाजपा पार्षदों ने कस्बे चल रहे सडक़ों के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने, पालिका भूमि व सेट अपार्ट भूमि पर निर्माण, पट्टे बनाने में पक्षपात का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बैठक में हंगामा कर दिया। महिला पार्षदों वीणा पांडेय, शहनाज बानो, सरिता नागर व सीमा शर्मा ने तो सदन के बीच पहुंचकर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया।

महिला पार्षदों के साथ अन्य पार्षद प्रमोद जैन, दिलखुश पोटर, ओमप्रकाश गुर्जर, नबील अंसारी, अमृतराज मीणा, रजनीश शर्मा, पुखराज ओसवाल, मोहम्मद सलीम, गोङ्क्षवद सैनी, उम्मेद नागर सहित अन्य पार्षद भी पालिका प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हंगामे में शामिल हो गए। पार्षदों नर प्रधानमंत्री आवास योजना के पैसों के दुरुपयोग व सडक़ों का निर्माण गुणवत्ता विहीन होने का आरोप लगाकर जांच की मांग उठाते रहे। बैठक में इतने जोर का हंगामा हुआ कि हंगामे के कारण कुछ भी सुनाई नहीं दिया।
पहले ना, फिर सहमत
कांग्रेस के पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार के बाद भाजपा पार्षदों के साथ जारी की संयुक्त बयान में तो बहिष्कार के साथ बैठक में किसी भी प्रस्ताव के पास नहीं करना लिख रखा है। और अपने हस्ताक्षर भी कर रखे है।


बैठक का बहिष्कार कर बैठक में कोई प्रस्ताव पारित नहीं होने की लिखकर देने वाले उन्हीं कांग्रेस के पार्षदों ने एक घण्टे बाद ही एजेंडे में शामिल खेल स्टेडियम के लिए पालिका की निजी आय से 67 लाख रुपए की प्रशासनिक व वित्तिय स्वीकृति का प्रस्ताव पारित किया जाकर दर स्वीकृति का अनुमोदन किए जाने को पालिकाध्यक्ष के नाम पत्र जारी कर दिया।
इस प्रस्ताव अनुमोदन पत्र पर कांग्रेस के सभी पार्षदों पालिकाध्यक्ष प्रेमबाई, उपाध्यक्ष आबिदहुसैन, भूपेंद्र साहू, ओमप्रकाश गुर्जर, आशा यादव, जितेंद्र बैरवा, मोहम्मद सलीम, दुर्गालाल सैनी, बीना वर्मा, शहनाज बानो, गोङ्क्षवद सैनी, वीणा पांडेय, अमृतराज मीणा, शबाना व नबील अंसारी के हस्ताक्षर है।

ईओ ने किया बजट पेश, पार्षद बाहर निकले
हंगामे के बीच ही अधिशासी अधिकारी मुकेश नागर पालिका वर्ष 2023-24 ने 34 करोड़ 81 लाख 92 हजार का बजट पेश किया तो पार्षदों ने बजट का अनुमोदन नहीं किया और बैठक का बहिष्कार कर बैठक से बाहर निकल गए, जिससे बजट का अनुमोदन नहीं हो सका। बैठक का बहिष्कार करने के बाद कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर बैठक के बहिष्कार सूचना दी।

बैठक में दो एजेंडे शामिल थे। पहला एजेंडा बजट व दूसरा खेल स्टेडियम के लिए नगरपालिका की निजी आय से राशि 67 लाख रुपए की स्वीकृति के अनुमोदन का था। दोनों पर चर्चा हुई। पार्षदों के बैठक का बहिष्कार कर दिए जाने से बजट का अनुमोदन नहीं हो पाया। जबकि कांग्रेस के 15 पार्षदों ने बहुमत से खेल स्टेडियम के लिए राशि स्वीकृति का अनुमोदन कर दिया।
मुकेश नागर, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका नैनवां