14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : दिगम्बर जैन मंदिर में चोरी के मामले में इंदौर से महिला को किया गिरफ्तार, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

कंस्बे के सदर बाजार में दिगंबर मंदिर में गत 27 जून को हुई चोरी की वारदात का आखिरकार पुलिस ने 13 दिन बाद खुलासा कर एक महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।

Google source verification

इंद्रगढ़. कंस्बे के सदर बाजार में दिगंबर मंदिर में गत 27 जून को हुई चोरी की वारदात का आखिरकार पुलिस ने 13 दिन बाद खुलासा कर एक महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।

इंद्रगढ़ थाना प्रभारी हरीश भारती ने टीम गठित कर सीसीटीवी कैमरे में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद स्कूटी से फरार हुए एक महिला व पुरुष की तलाश शुरू की। इस दौरान पुलिस ने इंद्रगढ़ के टोल प्लाजा, कोटडी चौराहा, सवाईमाधोपुर ,खंडार ,मध्यप्रदेश के शिवपुर ,मुरैना ,सबलगढ़ जिले के शाहबाद ,केलवाड़ा, झालावाड़ जिले के इकलेरा समेत कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा को खंगाला। पूछताछ में पता चला कि आरोपी इंदौर के रहने वाले हैं। इस पर पुलिस ने इंदौर पहुंच कर छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने रतलाम निवासी हाल इंदौर निवासी नीतू थॉमस को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो महिला ने मंदिर में चोरी की वारदात करना कबूल कर लिया। इस पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। महिला से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसके साथ चोरी की वारदात में शामिल शख्स रतलाम निवासी हाल काङ्क्षलदी गोल्ड इंदौर का देवीङ्क्षसह कॉलोनी में रहने वाला अनुज राव उर्फ लक्की राजपूत (45) शामिल था, जो फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना प्रभारी हरीश भारती ने बताया कि 27 जून सुबह 10:30 पर आरोपी महिला नीतू थॉमस व फरार आरोपी अनुज राव उर्फ लक्की दोनों कस्बे के सदर बाजार में स्थित दिगंबर जैन मंदिर के नीचे अपनी स्कूटी खड़ी कर मंदिर में घुस गए और वहां किसी के भी मौजूद नहीं होने पर चांदी के छत्र, पंचमेरू आदि समेत ढाई किलो चांदी के सामान चुरा कर ले गए।

जानकारी मिलने पर इंद्रगढ़ निवासी रमेश चंद जैन इंद्रगढ़ थाने में इसकी रिपोर्ट दी। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में स्कूटी से फरार होते हुए और वीडियो से मंदिर में चोरी करते कैद हो गए। इसके बाद से ही पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई थी।
वारदात का खुलासा करने वाली टीम में पुलिस उप निरीक्षक हरीश भारती, सहायक उप निरीक्षक बाबूलाल नागर, हेड कांस्टेबल मुकेंद्र ङ्क्षसह, कांस्टेबल संदीप कुमार, मनोज ,भूपेंद्र ,नरसी ,महावीर व बीना शामिल थे।