हिण्डोली. थाना क्षेत्र के ग्राम शोला का झोपडिय़ा में प्राचीन बावड़ी पर अतिक्रमण करने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी पर तीन घंटे चक्काजाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार शोला की झोपडिय़ा के किनारे स्थित प्राचीन बावड़ी व भूमि स्थित है। वहां पर कुछ दिनों पूर्व यहां पर एक जने ने गुमटी लगाकर बावड़ी पर अतिक्रमण कर लिया। जिससे ग्रामीणों ने कई बार कहने के बाद भी नहीं हटाया, तो बुधवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने 148 डी पर महिला पुरुष बैठ गए ,एवं हाईवे जाम कर दिया।
हाईवे पर जाम होने के कारण सडक़ के दोनों और वाहनों की कतारे लग गई। इस दौरान हिण्डोली पुलिस, कार्यवाहक तहसीलदार पवन कुमार मुंदड़ा, तहसीलदार राम सिंह गुर्जर भी मौके पर पहुंचे। जहां पर ग्रामीणों से काफी समझाया,लेकिन ग्रामीण अतिक्रमण हटाने की मांग पर अड़ गए ,की गुमटी व अतिक्रमण हटाया जाए। बाद में तहसीलदार ने मौके पर जेसीबी मंगवा कर अतिक्रमण हटाया। उसके बाद रास्ता बहाल हुआ।ग्रामीणों का कहना है कि करीब ढाई घंटे तक हाइवे जाम रहा।
जाम की सूचना पर मौके पर गए एवं पुलिस भी पहुंची। जहां पर ग्रामीणों से अतिक्रमण को हटाकर ग्रामीणों को संतुष्ट किया। उसके बाद जाम हटाया। जाम कभी दूसरे ढाई घंटे तक रहा।
पवन मूंदड़ा,तहसीलदार हिण्डोली।