कापरेन. शहर में संचालित होने वाले निजी ओधोगिक प्लांट के सुचारू रूप से चलने से पहले ही प्लांट में कार्य करने वाले मजदूरों की एक के बाद एक मौते होना शहर सहित क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्लांट में शुक्रवार रात्रि को भी पश्चिमी बंगाल निवासी एक श्रमिक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई।प्लांट में चार दिन पहले भी वक श्रमिक की मौत हो चुकी है और मौत के कारणों का अब तक कोई सुराग नही लग पाया है। वही प्लांट में अब तक आधा दर्जन से अधिक श्रमिको की मौते हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार प्लांट में करीब दो सप्ताह से मजदूरी का कार्य कर रहे तालु टुडु (52) पुत्र लाधर टुडू निवासी बग़ीचापुर,थाना हरिरामपुर जिला दक्षिण दीनापुर पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल की शुक्रवार रात्रि को मौत हो गई। तालु टुडू की रात को साढ़े दस बजे करीब तबीयत बिगडऩे पर पडौसी श्रमिक अस्पताल लेकर गए । जहा चिकत्सकों ने मृत घोषित कर दिया।पुलिस को रात को साढ़े बारह बजे सूचना मिली तो अस्पताल पहुँच कर मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया और सुबह मृतक के साथी श्रमिको एवं ममेरे भाई रंजीत मुर्मु की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि मृतक के मुंह एवं नाक से झाग आ रहे हैं और शरीर पर जहरीले किट के काटने के कोई निशान नही मिले हैं। जिससे प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग अथवा जहरीले पदार्थ के असर से मौत होना लग रहा है।मृतक की सन्दिग्ध मौत को देखते हुए विसरा लिया गया है और विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पायेगा। उधर पुलिस ने इस मामले में परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच एवं कार्यवाही शुरू कर दी है।