17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

ग्रामीणों की संभागीय आयुक्त ने सुनी परिवेदनाएं-video

संभागीय आयुक्त ने अटल सेवा केन्द्र, ग्राम धनेश्वर में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाएं सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का तुरंत समाधान कर राहत देने के निर्देश दिए।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 01, 2024

ग्रामीणों की संभागीय आयुक्त ने सुनी परिवेदनाएं-video
बूंदी. संभागीय आयुक्त ने अटल सेवा केन्द्र, ग्राम धनेश्वर में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाएं सुनी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का तुरंत समाधान कर राहत देने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान डॉ. प्रतिभा सिंह ने निर्देश दिए कि वाजिब समस्या होने पर अधिकारी तुरंत उसका समाधान करें। निस्तारण में किसी तरह की ढिलाई नहीं करें। जनसुनवाई में लगभग कुल 21 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान विद्युत विभाग से संबंधित अधिक प्रकरण प्राप्त हुए जिसके संबंध में सहायक अभियन्ता को समस्त परिवादों का आगामी 2 दिवस में निस्तारण किया जाकर रिपोर्ट प्रेषित करने एवं भविष्य में जनसुनवाई में पूर्ण विभागीय तैयारियों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए। इस दौरान तालेडा उपखंड अधिकारी एचडी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।