15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

दीवारों पर स्लोगन में सिमटा स्वच्छ भारत अभियान-video

महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jan 10, 2024

दीवारों पर स्लोगन में सिमटा स्वच्छ भारत अभियान-video
डाबी. महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है।

इसके विपरीत डाबी कस्बे में जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण वास्तविक स्थिति कुछ और ही बयां कर रही है। ग्राम पंचायत डाबी व जिला अधिकारियों की बेपरवाही के कारण अभियान दम तोड़ रहा है। कस्बे में केवल दिखावे के लिए सार्वजनिक दीवारों पर स्लोगन लिखकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अभियान दीवारों पर स्लोगन तक ही सिमट कर रह गया है। ग्राम पंचायत की उदासीनता के कारण डाबी कस्बे की गलियों में सडक़ किनारे कूड़े के ढेर लगे है। नालिया गंदगी से अटी पड़ी है।

गन्दगी के कारण मच्छर पनप रहे है। लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। मंगलवार अलसुबह हुई तेज बरसात के बाद गंदगी से अटी नालियां उफान मारने से गंदगी सडक़ों पर फैल गई। कस्बे में चारों ओर गंदगी का आलम हो गया। बदबू से चौराहे पर बैठना तो दूर खड़े रहना भी मुश्किल हो रहा है। लगातार सफाई करवाने की मांग करने के बावजूद उच्च अधिकारी भी समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।