ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, ट्रैक्टर चालक की उपचार के दौरान मौत-video
– पुलिस ने ट्रक को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया
नोताडा. कोटा दौसा मेगा हाइवे पर मंगलवार को सुबह एक ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारी दी थी। जिससे ट्रैक्टर चालक गंभीर घायल हो गया था।
ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना देकर घायल युवक को उपचार के लिए देईखेडा अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया था। कोटा में उपचार के दौरान घायल युवक ने दम तोड दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर ट्रक को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया। एएसआई कैलाश सिंह ने बताया की ट्रैक्टर चालक बलदेवपुरा निवासी भुवनेश गुर्जर उर्फ गोपी किसी के ड्राइवर लगा हुआ था जो खेत की हंकाई के लिए डीजल लेने के लिए आजंदा पेट्रोल पंप पर गया था जहां से डीजल भरवाकर वापस लौट रहा था।
इस दौरान कोटड़ी चौराहें पर कोटा की और से आ रहे ट्रक ने अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर को पीछे से टक्ïकर मारी दी। जिससे ट्रैक्टर पलट गया वहीं दुर्घटना में चालक भुवनेश गुर्जर गंभीर घायल को गया जिसें ग्रामीणों ने उपचार के लिए देईखेडा अस्पताल पहुंचाया जहां पर घायल का प्राथमिक उपचार करके कोटा रैफर कर दिया था। जहां पर युवक ने उपचार के दौरान शाम को दम तोड दिया।
सूचना पर देईखेडा थाने के हैड कांस्टेबल कौशलेंद्र सिंह मृतक का पोस्टमार्टम करवाने अस्पताल पहुंचे लेकिन लेट होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका अब बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। घटना स्थल से ट्रक को जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया तथा आगे की कार्यवाही जारी है।