Bundi bad roads: शहर की बदहाल सड़कों को लेकर आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद के बाहर किया विरोध प्रदर्शन-video
भूरा गणेश मंदिर से रैली के साथ नारेबाजी करते पहुंचे
बूंदी. शहर की बदहाल सड़कों को सही कराने की मांग को लेकर आज बूंदी शहर के बाशिंदों ने नगर परिषद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। सुबह सभी आक्रोशित लोग भाजपा नेता रुपेश शर्मा की अगुवाई में एक खंभे की छतरी स्थित भूरा गणेश मंदिर पर एकत्रित हुए।
जहां नगर परिषद को सद्बुद्धि देने के लिए 21 दीपकों से गजानन की आरती उतारी। इसके बाद सभी लोग पैदल नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर परिषद के बाहर पहुंचे। जहां सभापति व आयुक्त को बाहर बुलाने की मांग की। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने नगर परिषद का घेराव कर मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया।