16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Bundi Big Crime News: वृद्धा के साथ हुई घटना के विरोध में बंद किए प्रतिष्ठान, किया प्रदर्शन-video

नैनवां के कीरो का झोपडा में घर पर सो रही वृद्धा के नृशंस पूर्वक पैर काट कर कड़ी व कडूल्या निकालकर ले जाने की वारदात से कस्बे का आमजन में रोष है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 02, 2022

Bundi Big Crime News: वृद्धा के साथ हुई घटना के विरोध में बंद किए प्रतिष्ठान, किया प्रदर्शन-video
नैनवां. नैनवां के कीरो का झोपडा में घर पर सो रही वृद्धा के नृशंस पूर्वक पैर काट कर कड़ी व कडूल्या निकालकर ले जाने की वारदात से कस्बे का आमजन में रोष है।

घटना के विरोध में कस्बे के दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में सुबह दस बजे माली समाज व नैनवां संयुक्त व्यापार विकास समिति ने ज्ञापन देने तक बंद का आव्हान कर दिया। माली समाज व संयुक्त व्यापार विकास समिति के पदाधिकारी जुलूस के रुप में बाजार बंद कराने निकले तो दूकानदारों ने दूकाने बंद कर दी।

दुकान बंद कर एक बजे भगतसिंह सर्किल पर एकत्रित हो गए। जहां से रैली के साथ उपखण्ड अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर आधे घण्टे प्रदर्शन कर संयुक्त व्यापार विकास समिति, माली समाज व आमआदमी पार्टी ने मुख्यमन्त्री के नाम के ज्ञापन उपखण्ड अधिकारी को देकर वारदात करने वालो को 24 घण्टे में गिरफ्तार करने की मांग की। ज्ञापन में लिखा कि काफी समय से नैनवां कस्बे में नशा करने वालो की संख्या काफी बढ़ गई। जिससे आए दिन ऐसी घटनाओं के साथ चोरियां हो रही है। इसलिए कस्बे में पुलिस गश्त बढाई जावे।

प्रदर्शन में यह रहे शामिल
प्रदर्शन में माली समाज के प्रमोद सैनी, रामेश्वर सैनी, मोनू सैनी, प्रेमशंकर सैनी, अशोक सैनी, धनराज सैनी, संयुक्त व्यापार विकास समिति के अध्यक्ष अनिल मित्तल, उपाध्यक्ष विजय मित्तल, ललित जैन, विनोद चौधरी, जनप्रतिनिधियों में प्रधान पदमकुमार नागर, पार्षद प्रमोद जैन, दिलखुश पोटर, पुखराज ओसवाल, गोविंद सैनी, रजनीश शर्मा, भाजपा के जिला मंत्री सम्पतकुमार जैन, दीपक चोपड़ा, जिला परिषद सदस्य कन्हैयालाल मीणा, आशाराम मीणा, बजरंगदल के जिलाध्यक्ष लक्ïकी चौपड़ा आदि शामिल थे।