video: बेटी के सिर बांधी पिता की पगड़ी
बड़ानयागांव. बड़ानयागांव में अनिता के पिता 60 वर्षीय प्रहलाद बैरागी का 3 मार्च को मांगली गांव से नल फीटिंग का कार्य करके वापस लौटते समय राष्ट्रीय राजमार्ग 52 मेज नदी की पुलिया पर बाइक व स्कुटी की भिड़ंत से सिर पर गंभीर चोट आने के कारण मौत हो गई थी।
मृतक के परिवार में केवल एकलौती पुत्री अनिता ही थी, जिसके बाद बुधवार को समाज के लोगों ने बैठकर कुरीतियां को त्यागकर बेटी के सिर पगड़ी बंधवाई। समाज के लोगों ने बताया कि बेटा व बेटी में फर्क नहीं समझा जाना चाहिए। इस दौरान समाज के रामनिवास बैरागी, गोबरीलाल, महावीर बैरागी आदि मौजूद रहे।