वन कर्मचारियों को बंधक बनाया, मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़ की-video
देई. थाना क्षेत्र के माणकचौक में रविवार को चौकी निर्माण का विरोध कर वन विभाग के कर्मचारियों के साथ करीब 150 लोगों द्वारा मारपीट कर राजकीय सम्पति को नुकसान पहुंचाया, जिस पर देई पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने बताया कि मामले में रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व कोर क्षेत्रीय वन अधिकारी जैतपुर रविशंकर मीणा ने रिपोर्ट सौंपी। जानकारी अनुसार वनरक्षक फोरी बाई मीना व होमगार्ड राजेश कुमार, भैरूलाल को ट्रैङ्क्षकग करते समय माणकचौक पर लगभग 150 महिला पुरुषों ने चौकी निर्माण का विरोध करते हुए धारदार हथियार लेकर घेर लिया है। सूचना पर वनविभाग के कर्मचारी मय स्टाफ के मौके पर पहुंचे।
बीच बचाव में दोनों होमगार्ड को घायल कर व गाडी में तोड़फोड़ कर टायरों की हवा निकाल दी। वायरलैस सेट के माइक, गाड़ी में रखे उनका कैमरा ट्रेप व जीपीएस को अपने साथ ले गए। वन विभाग के कर्मचारी वहां से बीच बचाव कर भागे ओर देई थाने में सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले उक्त लोग फरार हो गए। रैंजर द्वारा रिपोर्ट सौंपने पर पुलिस ने 13 जनों के खिलाफ नामजद सहित 150 लोगों के खिलाफ राजकार्य में बाधा सरकारी सम्पति तोडफोड का मामला दर्ज किया गया है।
इनको किया नामजद
प्राथमिकी में रामफूल मीना पुत्र प्रभुलाल, लटूरमीणा पुत्र हजारीलाल, लेखराज मीणा पुत्र हिरालाल, सत्यनारायण मीणा पुत्र शंकरलाल, महेन्द्र मीणा पुत्र हीरालाल, कैलाश मीणा पत्नी प्रभु, औमप्रकाश पुत्र रामकिशन,स्वाराज मीणा पुत्र रामकिशन मीणा पुत्र गिरिराज मीणा,गंगा बिशन पुत्र देवीलाल,प्रहलाद प्रजापत को नामजद किया गया है।
तीन हुए घायल
हमले में रैंजर रविवशंकर मीणा, होमगार्ड राजेश कुमार, भैरूलाल को चोट लगी है, जिनका मेडिकल मुआयना किया गया। वन चौकी का निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने पर देखलेने की धमकी दी गई। लोगों द्वारा वन विभाग की निर्माणाधीन चौकी पर 20 बेग सीमेेन्ट के कट्टों को फाड दिया व पानी के टेंकर को पलट दिया। वहीं निर्माण सामग्री साथ ले गए।
वनविभाग के कर्मचारियों की सूचना पर मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे और गांव में दबिश दी गई, लेकिन गांव में महिलाओं के अलावा कोई नहीं था रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई है।
बुद्धराम जाट, थानाधिकारी,देई