video: देईखेडा अस्पताल की लैब में गिरा छत का प्लास्टर, बाल-बाल बचा लैब स्टाफ
नोताडा. क्षेत्र के देईखेडा कस्बे में पुरानी पीएचसी की बिल्डिंग में संचालित हो रहे सीएचसी भवन के लैब में शक्रवार को सुबह नौ बजे के आसपास अचानक छत का प्लास्टर टूटकर नीचे आ गिरा। गनीमत की बात यह रही की घटना में किसी कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई व नुकसान नहीं हुआ। अस्पताल कार्मिकों ने बताया की अस्पताल भवन की लैब ही नहीं अन्य वार्डों में भी आए दिन छत का हल्का प्लास्टर गिरता रहता है।
लेकिन आज लैब में अचानक प्लास्टर के बड़े टुकड़े छुटकर नीचे गिर गए। जिससे लैब कर्मचारी व अभी नई आई करीब दस लाख की सीबीसी मशीन बाल-बाल बच गई। अचानक प्लास्टर गिरने से कर्मचारी सहम गए। वर्तमान में अस्पताल पीएचसी भवन की पुरानी बिल्डिंग में ही संचालित हो रहा है। जबकि अस्पताल के लिए कोटा-दौसा मेगा हाइवे के किनारे देवनारायण बाग में नया अस्पताल बनकर तैयार हो चुका है लेकिन अभी अस्पताल तक उसमें भवन संचालित नहीं हुआ।