15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: पांच दिन से बंद नरेगा, रास्ते का सीमाज्ञान करने पहुंचे तीन पटवारी

कस्बे की गोशाला से धरावन के रास्ते पर चल रहा नरेगा कार्य रास्ते के सीमाज्ञान को लेकर पिछले पांच दिन से रूका हुआ है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

May 29, 2023

video: पांच दिन से बंद नरेगा, रास्ते का सीमाज्ञान करने पहुंचे तीन पटवारी
-मौका रिपोर्ट तैयार की, पुलिस की निगरानी में किया जाएगा सीमाज्ञान
नोताडा. कस्बे की गोशाला से धरावन के रास्ते पर चल रहा नरेगा कार्य रास्ते के सीमाज्ञान को लेकर पिछले पांच दिन से रूका हुआ है। जिसको लेकर सोमवार को नोताडा हल्का पटवारी अविनाश, देईखेडा हल्का पटवारी ज्ञानचंद जांगीड़ व घाट का बराना हल्का पटवारी लक्ष्मसिंह सीमाज्ञान करने मौके पर पहुंचे।

मौके पर स्थिति को देखते हुए पटवारियों ने सीमाज्ञान करने से पहले कानून व्यवस्था बिगडऩे को देखते हुए पुलिस जाप्ते की निगरानी में सीमाज्ञान का फैसला लिया और मौका रिपोर्ट तैयार कर मौके पर मौजूद लोगों को पढकऱ सुनाई। जिसमें बताया गया कि खसरा नं.383 गे.मु.रास्ता दर्ज है।

जिसका सरपंच के साथ राजस्व रिकार्ड से मौका निरीक्षण किया। जिसमें उक्त रास्ता विवादित है तथा मौके पर कानून व्यवस्था बिगडऩे का डर है। इसलिए रास्ते के समाधान को लेकर सीमाज्ञान करवाने से पहले अभिलेख निरीक्षक व पुलिस जाब्ता उपलब्ध होने के बाद ही सीमाज्ञान करवाया जाएगा।

इस दौरान सरपंच रामदेव पहाडीया व ग्रामीण मौजूद रहे। उधर इस रास्ते पर पांच दिन से नरेगा बंद होने के चलते श्रमिकों को समाधान होने का इंतजार करना पड़ रहा है। ताकि वापिस नरेगा चलें तो श्रमिकों को काम मिले।