16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: पीईईओ ने भवानीपुरा के शिक्षकों को नोटिस थमाया, तो विरोध में उतर आया शिक्षक संघ

उपखण्ड की गुढ़ादेवजी ग्राम पंचायत के भवानीपुरा गांव के निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को लेकर गुढ़ादेवजी पीईईओ पुष्पा मीणा द्वारा विद्यालय के शिक्षकों को दिए नोटिस के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तत्वावधान में मंगलवार शाम को दो दर्जन से अधिक शिक्षक धरने पर बैठ गए।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 21, 2023

video: पीईईओ ने भवानीपुरा के शिक्षकों को नोटिस थमाया, तो विरोध में उतर आया शिक्षक संघ
नैनवां. उपखण्ड की गुढ़ादेवजी ग्राम पंचायत के भवानीपुरा गांव के निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को लेकर गुढ़ादेवजी पीईईओ पुष्पा मीणा द्वारा विद्यालय के शिक्षकों को दिए नोटिस के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तत्वावधान में मंगलवार शाम को दो दर्जन से अधिक शिक्षक धरने पर बैठ गए।

भवानीपुरा विद्यालय में कार्यरत दोनों शिक्षक लोकेश कुमार व सुरेन्द्रकुमार सोमवार को आवश्यक कार्य आ जाने से अवकाश पर थे। सोमवार को पीईईओ विद्यालय का निरीक्षण करने पहुंची थी। दोनों शिक्षकों को अवकाश स्वीकृत कराए बिना ही अवकाश पर रहने सहित विद्यालय में अन्य कमियां मिलना बताकर शिक्षकों के नाम नोटिस देने के साथ ही विद्यालय के शिक्षकों का उपस्थिति रजिस्टर भी अपने साथ ले गई।

शिक्षक संघ का कहना
इधर भवानीपुरा विद्यालय के दोनों शिक्षकों को नोटिस देने के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय से जुड़े शिक्षक सीबीईओ कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे शिक्षकों का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय भवानीपुरा के दोनों शिक्षकों के अतिआवश्यक कार्य आ जाने से दोनों ने छुट्टी की सूचना दे दी थी, ऑनलाइन छुट्टी भी दर्शा दी थी, व पीईईओ ने स्वीकृत भी की हुई बताई। शिक्षक संघ का आरोप है कि पीईईओ विद्यालय रजिस्टर ले गई। मंगलवार को भी साढ़े 3 बजे फिर शिक्षकों को परेशान करने के लिए नोटिस थमा गई।

एसीबीईओ ने धरना समाप्त करवाया
रात सात बजे एसीबीईओ अनिल गोयल ने शिक्षकों से वार्ता की। पूरे प्रकरण की जांच करने का आश्वासन दिया। उसके बाद धरना समाप्त किया। शिक्षक संघ राष्ट्रीय नैनवा अध्यक्ष सुगनचंद मीणा, मंत्री मोहन प्रजापत, कोषाध्यक्ष नाथूलाल बैरवा, राधेश्याम मीणा, ज्ञानचंद जैन, पंकज जैन, लोकेश मीणा, रामधन जाट, संजय जाट, गिरिराज धाकड़, जगदीप सिंह, बुद्धि प्रकाश चौधरी आदि धरने पर बैठे।

पीईईओ बोली…मुझे कुछ नही कहना
मामले में गुढ़ादेवजी की पीईईओ पुष्पा मीणा से उनका पक्ष लेने के लिए फोन किया तो पीईईओ ने कहा कि मुझे मामले में कुछ नही कहना।