video: विद्युत लाइन के तार टूटे, अफरा-तफरी मची
नैनवां. शहर में बुधवार को जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर नैनवां-बूंदी-कोटा मार्ग पर विद्युत लाइन के तार टूटकर सड़क पर गिर गए। विद्युत लाइन के तार पहले आपस में भिडऩे से तेज विस्फोट की आवाज के बाद तार टूटकर सड़क पर गिरते ही जलदाय विभाग कार्यालय के बाहर बैठे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर गिरे तारो में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने से लोगों ने सड़क पर आवागमन रोककर ग्रिड स्टेशन पर फोन कर बिजली बंद कराई।
फोर पोल से जलदाय विभाग की और निकल रही विद्युत लाइन पर कई दिनों से पेड़ की टहनी टूटकर अटकी पड़ी थी। बुधवार को चली तेज हवा से टहनी के कारण विद्युत लाइन के दोनों तार आपस मे भिड़ते ही आए फाल्ट से पहले विस्फोट जैसी आवाज आई उसके दोनों तार जलकर टूटकर सड़क पर गिर गए। सूचना पर जेवीवीएनएल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने विद्युत लाइन पर उलझी पड़ी टहनी को हटाया। उसके बाद टूटे तारों को जोडकऱ विद्युत आपूर्ति चालू कराई।