video: विद्यालय की देखी व्यवस्था, बूथ लेवल अधिकारियों को दिए निर्देश
केशवरायपाटन. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का जिला कलक्टर ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही बूथ लेवल अधिकारियों की बैठक लेकर मतदाता सूची तथा स्वीप गतिविधियों को लेकर दिशा निर्देश दिए। बूथ लेवल अधिकारी मतदाता सूची में नाम जुडवाने से वंचित पात्र मतदाताओं के नाम जोड़े।
आगामी विधानसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान के लिए आगामी 7 जुलाई को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु मतदाता महोत्सव मनाया जावे। इसमें मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोडऩे एवं हटाने के लिए नियमानुसार कार्य करें। उन्होंने विद्यालय परिसर में कक्षा-कक्ष के रंग रोगन के लिए एवं रैंप बनवाने बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा, तहसीलदार प्रीतम मीणा, प्राचार्य राजेश शर्मा मौजूद रहे।